गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी स्थित श्री श्रीकृष्ण गौशाला प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की प्रतिमा का पूजन कर गौशाला मेले का शुभारंभ किया गया। इसी के साथ 81वें गोपाष्टमी महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई, जिसका आयोजन आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को किया जाएगा। महोत्सव के दौरान महिला एवं पुरुष पहलवानों के बीच भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बिहार समेत अन्य राज्यों के नामचीन पहलवान अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय पहलवानों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
पूजन समारोह में पदेन अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव, एसडीपीओ कुंदन कुमार, मेला संयोजक दिलीप केशरी, गौशाला समिति के सचिव कैलाशचंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रवीण साह, उपाध्यक्ष केदार केशरी, रामदयाल केशरी, अभिमन्यु केशरी, मनोज चौधरी, लक्ष्मी साह, नंदकिशोर साह उपस्थित थे।मेले को पारिवारिक और मनोरंजक बनाने के लिए मीना बाजार, झूले, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाद्य एवं पेय पदार्थों के स्टॉल सहित कई आकर्षक आयोजन किए जा रहे हैं। आयोजकों ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
