नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम में धान अधिप्राप्ति कार्य का जायजा लेने पहुंचे जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुरेन्द्र पाल।इस दौरान उन्होंने कहा किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ दिलवाने के लिए बिहार सरकार समर्पित है।वे बखरी क्षेत्र से लौटने के क्रम में किसानों से मुलाकात किया।पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने मिलर टैगिंग हेतु निवेदन किया, ताकि ससमय किसानों से अधिप्राप्ति किया हुआ धान को मिलिंग करके बिहार राज्य खाद्य निगम को आपूर्ति किया जा सके।
उन्होंने कहा कि समिति सरकार का एजेन्सी के रूप में कार्य करती है। यह योजना बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है।धान अधिप्राप्ति के लिए सभी पैक्स अध्यक्ष आपसी मतभेदों को भुलाकर किसानों से अधिक – अधिक धान अधिप्राप्ति का कार्य करें।अध्यात्मिक दृष्टि कोण से यह पुण्य का कार्य है।मौके पर शंभू सिंह उर्फ मंचन,शिवेश रंजन,मृणाल कुमार उर्फ भोला सहित दर्जनाधिक ग्रामीण मौजूद थे।
