गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
अलौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़पुरा की टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। शुरुआत संभली हुई रही, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने तेज रन बटोरते हुए स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया। चौकों–छक्कों की बरसात से मैदान पर मौजूद दर्शक बेहद उत्साहित नजर आए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलौली की टीम ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन गढ़पुरा के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाकर मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। कड़ी कोशिश के बावजूद अलौली की टीम 162 रन पर ऑल आउट हो गई और गढ़पुरा ने मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मुकाबले के हीरो विक्की ठाकुर रहे, उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भूषण महतो द्वारा प्रायोजित किया गया।
मौके पर आयोजक भोला कुमार कुशवाहा,कॉमेंटेटर हरिहर बुक्का, अजित सरकार, सुनील कुमार साहनी, अनुज स्कोरर रामविनय, मिंटू सर, लाल साहेब,सहयोगी अबधेश, साहिल शर्मा, पुरुषोतम, बीरबल, रंजन श्याम के अलावे मैदान पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही और हर चौके–छक्के पर पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांच, जोश और खेल भावना से भरपूर रहा, जिसने टूर्नामेंट को और भी यादगार बना दिया।
