बैठक में नई मूर्ति स्थापना और मंदिर निर्माण पर बनी सहमति
नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुर स्थित भगवती स्थान में आगामी नागपंचमी पर्व की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष मनोहर कुमार ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नागपंचमी के अवसर पर भगवती स्थान में स्थापित पुरानी माता की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा तथा उसी स्थान पर नई प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही भगवती स्थान पर एक भव्य मंदिर निर्माण कराने पर भी ग्रामीणों ने सहमति जताई।
बैठक के दौरान मंदिर निर्माण के लिए चंदा संग्रह अभियान चलाने तथा निर्माण कार्य की निगरानी के लिए समिति के गठन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि नई प्रतिमा की स्थापना और मंदिर निर्माण से क्षेत्र की धार्मिक आस्था को नई मजबूती मिलेगी तथा नागपंचमी का पर्व पहले से अधिक श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में मुखिया प्रतिनिधि चंदन पोद्दार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र पासवान, अमित कुमार, अशोक महतो, ध्रुव पंडित, सिनोद महतो, दिनेश महतो, भोला साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


