नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय
मंझौल स्थित रामचरित्र सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से आए कवियों ने अपनी ओज, श्रृंगार, हास्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए रखा।
कवि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश से आए प्रख्यात कवि शिव कुमार व्यास, जहानाबाद के राणा वीरेन्द्र सिंह, मधुबनी के शुभम कुमार वर्णवाल, भागलपुर की श्रेता सुमन तथा बेगूसराय के प्रफुल्ल मिश्रा ने अपनी-अपनी रचनाओं का सशक्त पाठ किया। उनकी कविताओं पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और श्रोताओं ने भरपूर सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने साहित्य, संस्कृति और हिंदी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर भी अपने विचार व्यक्त किए। कवियों ने कहा कि कविता केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और सामाजिक बदलाव का सशक्त माध्यम भी है।
कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक और सांस्कृतिक वातावरण बना रहा तथा श्रोताओं ने कवियों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।


