नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार छापेमारी अभियान और पुलिस की बढ़ती दबिश के बीच पहसारा निवासी मोना झा हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 57/26 के नामजद अभियुक्त राहुल कुमार, पिता राजीव साह, निवासी बभनगामा ने पुलिस के लगातार दबाव के कारण न्यायालय में सरेंडर किया है।
गौरतलब है कि एक अप्रैल 2026 को मोना झा को घर से बुलाकर बभनगामा बहियार में उनकी नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आको सिंह समेत करीब एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड के कई नामजद आरोपित पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं, जबकि शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।


