नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी बेगुसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर गांव में जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित मो. आलम, पिता मो. मोरसलिम, निवासी हसनपुर बागर के आवेदन पर नावकोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दर्ज प्राथमिकी में मो. आलम ने आरोप लगाया है कि उनके पिता मो. मोरसलिम, भाई शाकिर, मुकर्रम एवं मोनाजिर, सभी निवासी हसनपुर बागर, ने उनके साथ-साथ उनकी पत्नी और बच्चे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए। आरोप है कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया।
घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नावकोठी में कराया गया। इधर, थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

