अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा /बेगूसराय
छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारीराकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अंचलाधिकारी रविशंकर कुमार द्वारा घाटों के निरीक्षण और भौतिक सत्यापन के बाद गंगा नदी के सभी 15 घाट को खतरनाक घोषित करते हुए वहां अर्ध्यदान पर प्रतिबंध लगा दिया है।
वहीं, सीओ रवि शंकर कुमार ने बताया कि रात गांव के सरकारी घाट, बिसौवा पुल घाट, ठाकुरबारी घाट, मिश्रा घाट, आधारपुर के चिमनी घाट, अजगर बर घाट , अयोध्या मिथिला गंगा धाम घाट, बजलपुरा महादेव घाट, बजलपुरा घाट, सूर्य नारायण बोल्डर घाट, मघुरापुर बिचला घाट, फुलवरिया इमली घाट, मघुरापुर पूर्वी घाट सहित अन्य घाट खतरनाक मानते हुए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

एसडीएम राकेश कुमार कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित घाटों पर व्रतियों को अर्ध्यदान करने की सख्त मनाही होगी। इन घाटों पर प्रतिबंध से संबंधित पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। तथा माइकिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इन घाटों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जो भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे।
एसडीएम ने बताया कि सभी छठ घाटों की बैरिकेडिंग का कार्य तेजी से जारी है। घाटों पर गोताखोरों की टीम तैनात रहेगी, जबकि एडीआरएम की टीम भी अनुमंडल मुख्यालय में उपलब्ध रहेगी ताकि किसी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जोखिम भरे इन घाटों पर न जाएं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने परिवारों के साथ अपने-अपने घरों पर ही अस्थाई पोखर निर्माण कर आस्था के इस महापर्व को मनाने का आग्रह किया।
