नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
त्याग व बलिदान का पर्व ईद उल अजहा हर्षोल्लास पूर्वक गुरूवार को मनायी गयी।कुल 6 ईदगाह और 11 मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी।
विष्णुपुर,सैदपुर, देवपुरा, रजाकपुर, हसनपुर बागर, नावकोठी,वृंदावन, छतौना सहित विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बूढे बच्चे,जवान, विभिन्न रंगों के नए पोशाकों में सिर पर टोपी लगाये सामुहिक नमाज में शामिल हुए।
प्रशासनिक स्तर पर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया था।बीडीओ प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल रंजन, अंचलाधिकारी सूरज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह,थानाध्यक्ष मो फिरदौस,विश्वजीत कुमार, रंजीत कुमार,विपिन ओझा, युगल किशोर मंडल एवं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल सुबह छः बजे से क्षेत्र भ्रमण कर शांति व सद्भावना के साथ पर्व को संपन्न कराया।मुसलमानों ने नमाज में ईमान और अकीदत के साथ अल्लाह से मुल्क की तरक्की,सलामती, भाईचारे,अमन व शांति की दुआएं मांगी।नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को पर्व की मुबारकबाद दी।सक्षम एवं मालदार लोग अपने घरों में बकरे की कुर्बानी का रस्म अदायगी की।
मौके पर प्रखण्ड प्रमुख अनीता देवी,जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार विडडू,पहसारा पूर्वी के मुखिया दिनेश यादव, विष्णुपुर के मुखिया प्रतिनिधि टुनटुन पोद्दार, डफरपुर के मुखिया प्रतिनिधि ई. रंजीत कुमार पमपम,रजाकपुर के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान, हसनपुर बागर के मुखिया विजय पासवान, समसा के मुखिया अभिषेक कुमार पिंटू,पहसारा पश्चिमी के मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह,उप प्रमुख नंदकिशोर पासवान सहित अन्य राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
