नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड के सभी सरकारी स्कूल में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया।शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में ही परीक्षा की तैयारी और हमारी साझी जिम्मेदारी थीम पर संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया गया था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित विद्यालय के हेड मास्टर के द्वारा किया गया।इसका उद्देश्य वार्षिक परीक्षा से पूर्व छात्रों की तैयारी की स्थिति की समीक्षा करना,प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति पर व्यक्तिगत चर्चा करना, परीक्षा के साथ बच्चों में सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करना,विद्यालय अभिभावक सहयोग को और मजबूत करने, परीक्षा के कारण किसी भी छात्र को अतिरिक्त तनाव महसूस ना हो ऐसी व्यवस्था करने आदि पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बच्चों के लिए नियमित अध्ययन का समय निर्धारित करने,घर में शांति एवं प्रेरणादायक माहौल प्रदान करने, कठिन विषयों में सहायता एवं अध्ययन में सहायता करने, आहार स्थिर नींद और विश्राम की तैयारी करने,बच्चों का घर में सम्मान प्रदान करने आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर अपग्रेड मिडल स्कूल नीरपुर में हेड मास्टर रणधीर कुमार,शकील बेग, सहायक शिक्षक प्रवीण कुमार,आभा कुमारी,पंकज कुमार, बबीता कुमारी,देवेंद्र पासवान आदि मौजूद थे।
