गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 23 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया जिला के बहादुरपुर वार्ड पांच निवासी राजेंद्र चौधरी के पुत्र धीरज कुमार एवं डंडारी थाना क्षेत्र के कटहरी निवासी अशोक चौधरी के पुत्र चंदन चौधरी के रूप में की गई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 23 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका उपयोग शराब के परिवहन में किया जा रहा था। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
