गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौजी थानसिंह निवासी वेदानंद यादव के पुत्र सिकंदर यादव, बिरेंची यादव के पुत्र राम प्रकाश यादव तथा चकहमीद निवासी भोला महतो के पुत्र इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
