नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।एपीएस नावकोठी में जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू,प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक सह समाजसेवी इंद्रदेव महतो,उत्क्रमित हाई स्कूल चकमुजफ्फर में प्रधानाध्यापक नंदकिशोर पंडित, शिक्षक कन्हैया कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित आकर्षक मॉडल तैयार कर एक प्रदर्शनी लगाई।बच्चों ने अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 1928 को महान वैज्ञानिक सीबी रमन ने.रमन प्रभाव.की खोज की थी,जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।उनकी इस उपलब्धि की स्मृति में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को विज्ञान दिवस मनाया जाता है।वक्ताओं ने इस दिन का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेष रूप से विद्यार्थियों को विज्ञान की प्रति प्रेरित करना और समाज में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना बताया। उन्होंने महान वैज्ञानिकों के जीवन संघर्ष और योगदान के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों,शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शिक्षक अभय कुमार,आनंद माधव,पंकज कुमार, शिक्षिका खुशबू कुमारी,छात्र-छात्राएं रानी कुमारी,पूजा कुमारी,नेहा कुमारी, वर्षा कुमारी, शुभम कुमार,आलोक कुमार, आयुष कुमार आदि मौजूद थे।
