अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय गौरा में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के बीच बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए स्कूल बैग,कॉपी का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी ने किया। सामग्री वितरण का शुभारंभ विद्यालय शिक्षा समिति के हाथों किया गया। शिक्षा विभाग के छात्र सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक संसाधनों से सशक्त बनाना है।

नए बैग और कॉपियां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार सहनी ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों के बीच पठन पाठन के प्रति रुचि बढ़ेगी और उपस्थिति में सुधार आएगा। वहीं अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं बच्चों का मनोबल बढ़ाती हैं और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर शिक्षक रंजीत कुमार मिश्रा, विनोद कुमार , मंजूषा कुमारी, शशांक शंखधर , कविता कुमारी, श्वेता कुमारी, रेखा कुमारी ,मौसम कुमारी सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।
