नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुल 47 परीक्षा केंद्रों पर प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल के छात्र छात्राओं का परीक्षा दूसरे दिन शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।इस वार्षिक परीक्षा में 12,212 बच्चे शामिल हुए हैं।इस परीक्षा में 1310 बच्चे गैरहाजिर पाये गये हैं।
प्रभारी बीईओ सह बीडीओ राहुल रंजन ने बताया कि कदाचार मुक्त वातावरण में सभी केंद्रों पर परीक्षा संचालित है।इसके लिए 410 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उनके मूल विद्यालय से हटाकर अलग-अलग परीक्षा केंद्र पर तैनात किया गया है।
हेडमास्टर और एक वरीय शिक्षक को छोड़कर कोई अन्य शिक्षकों को मूल विद्यालय में रहकर वीक्षण कार्य करने पर रोक लगाई गयी है।सभी परीक्षा केंद्र पर वीक्षकों को परीक्षा का प्रश्न ब्लैकबोर्ड पर उतारने का भी फरमान मिला है।
अपग्रेड मिडिल स्कूल सैदपुर विष्णुपुर,बगरस बिशनपुर,चक्का, मिडिल स्कूल समसा, रजाकपुर,प्राइमरी स्कूल विष्णुपुर, पहसारा बभनगामा, डुमरिया,छतौना सहित कई स्कूल में प्रथम पाली में हिन्दी तथा अहिन्दी भाषी बच्चों के लिए तथा द्वितीय पाली में हिन्दी की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई।बीआरसी नावकोठी में परीक्षा कोषांग गठित किए गए हैं।इसमें रोशन कुमार,हरेराम कुमार,मुकेश कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।
मौके पर हेडमास्टर शंभू महतो, संजीत कुमार महतो, मनटुन महतो,राम सुजान सिंह,ललन कुमार,इंदु कुमारी, योगेन्द्र कुमार,राजेश कुमार,अशोक शर्मा, रणधीर कुमार, प्रियरंजन कुमार, शिक्षक कन्हैया कुमार, सिकंदर सहनी, देवकांत राय,हरिहर सहनी,विजय कुमार आदि मुस्तैद थे।
