विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कन्या महेशपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ, मध्य विद्यालय पालीडीह आदि में सुरक्षित शनिवार मनाते हुए बच्चों को प्राकृतिक आपदा भूकंप के खतरे एवं उससे बचाव की जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल करवाया गया। चेतना सत्र के दौरान फोकल शिक्षक ने बच्चों को भूकंप के खतरे एवं उसके बचाव एवं सुरक्षा के लिए चर्चा करते हुए बताया कि बिहार औसत से उच्च भूकंप खतरा वाले जोन में पड़ता है।
उन्होंने बच्चों को सुरक्षा के उपाय बताते हुए कहा कि घर पर बिजली के समानों को ऊपर रखने एवं बड़े और वजन वाले समानों, टूटने वाले कांच के सामानों को नीचे आलमारी में रखने, भूकंप के दौरान घर विद्यालय के अंदर व बाहर दोनों जगह सुरक्षित स्थानों की पहचान कर रखनी चाहिए। उन्होंने बच्चों से कहा कि भूकंप का कोई पूर्व अनुमान नहीं लगाया जा सकता। लेकिन जरूरी सतर्कता से जान माल का नुकसान कम होगा।
मौके पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साह,अशोक कुमार सिंह,अवधेश कुमार, विश्वनाथ साह,शिक्षक सुमित कुमार भारती अनिल,सुमन,श्वेता,पूनम, नुपूर,सलीम,ऋतु,संगीता, संतोष,नितेश,प्रभात सहित बच्चे मौजूद थे।
