धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हाई स्कूलों में कक्षा 9 वीं व 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 सितंबर को प्रथम पाली में हिंदी/उर्दू एवं दूसरी पाली में संस्कृत/हिंदी विषय की परीक्षा ली गई।हिंदी की 100 पूर्णाक व उर्दू विषय 80 पूर्णांक की परीक्षा ली गई। इसमें वस्तुनिष्ठ, लघु उत्तरीय ,दीर्घ उत्तरीय, निबंध, गद्यांश पत्र या संवाद से संबंधित पूछे गए गए थे ।नौला हाई स्कूल की दसवीं कक्षा की उर्दू विषय की छात्रा सोनम प्रवीन व हिना प्रवीण ने बताया कि प्रश्न पत्र सिलेबस से संबंधित पूछे गए थे।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका विनीता कुमारी ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा ली जा रही है। नौवीं कक्षा में 280 व दसवीं कक्षा में 288 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा वीरपुर प्रखंड के नौला, डीहपर, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी, जगदर गेनहरपुर और पर्रा पंचायत स्थित हाई स्कूलों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा आयोजन को लेकर बच्चों में काफ़ी उत्साह देखी जा रही है।
