धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगूसराय
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को वीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत में स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत भवन परिसर स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में लगाए गए इस शिविर में सीएचओ अंशु कुमारी ने ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की।अंशु कुमारी ने बताया कि स्वच्छता कर्मियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से न केवल उनकी कार्यक्षमता बनी रहती है, बल्कि समय पर बीमारियों की पहचान भी संभव हो पाती है।

उन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी परामर्श भी दिया।स्वच्छता पर्यवेक्षक विजय कुमार ने जानकारी दी कि कुल 22 स्वच्छता कर्मियों का हेल्थ चेकअप किया गया। पंचायत के मुखिया दीपक कुमार ने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है, ताकि उनकी सेहत पर नजर रखी जा सके।शिविर को सफल बनाने में आशा कार्यकर्ता पूजा कुमारी और लाली कुमारी की सराहनीय भूमिका रही। मौके पर वार्ड सदस्य अजीत कुमार, मोहम्मद मेराज, स्वच्छता कर्मी शोभा देवी, झांसी देवी, मिलन देवी, कारी पासवान, महेश महतो, नौशाद समेत कई स्वच्छता कर्मी उपस्थित थे।
