नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस -प्रशासन सतर्क हो गया है।इसी कड़ी में मंगलवार को छतौना,अब्बुपुर, कमलपुर में शांति, सौहार्द व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।इस मार्च का नेतृत्व एस आई विश्वजीत कुमार ने किया।फ्लैग मार्च इनैया चौक से कमलपुर, अब्बुपुर,छतौना, गाछी टोला सहित विभिन्न गली मोहल्ले व चौक चौराहों पर निकाला गया।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल, सशस्त्र जवान एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।मार्च के माध्यम से आम नागरिकों को संदेश दिया गया कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। प्रत्येक मतदाता को इसमें शांति,निष्पक्षता एवं भाईचारे के साथ भाग लेना चाहिए।वहीं मतदाताओं को जागरुक भी किया गया।थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है।किसी भी प्रकार का उल्लंघन, अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे भयमुक्त होकर मतदाता को जागरूक करें एवं एक जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए मतदान अवश्य करें।चुनाव के दौरान किसी भी प्रत्याशी या समर्थक द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।थानाक्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग व निगरानी जारी रहेगी।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति, सद्भाव व सहयोग बनाये रखने की अपील करते हुए मतदाताओं से मतदान में भाग लेने कि अपील की।
