नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कृषि भवन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाओं की हुई बैठक।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन,2025 के अवसर पर नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीडीपीओ रश्मि कुमारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में व्यापक स्तर पर सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। रश्मि कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपने-अपने आंगनवाड़ी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकालने,मेंहदी,रंगोली आदि कार्यक्रम चलाकर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार के प्रयोग के प्रति प्रेरित करना है।अभियान के अंतर्गत रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता,रैली, प्रभात फेरी के साथ- साथ घर-घर भ्रमण के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराना है।इस दौरान “पहले मतदान, फिर जलपान” ” लोकतंत्र को जीवंत रखने हेतु मतदान जरूरी आदि स्लोगनों को प्रसारित करने का निर्देश दिया।वहीं एफआरएस,पोस्ता ट्रेकर,आभा आई डी पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बड़ा बाबू मुरली कुमार,प्र प्रखंड समन्वयक राजकुमार शर्मा एवं क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।
