विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए पंजीयन-अनुमति आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 24 नवंबर से 8 दिसंबर तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं।
इससे पहले अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित थी।समिति की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, माध्यमिक स्तर के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9 में नामांकित नियमित विद्यार्थी तथा स्वतंत्र कोटि के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
विलंब शुल्क का भुगतान 6 दिसंबर तक किया जा सकेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपनी विवरणी की शुद्धता और सत्यापन के लिए पहले से भरा हुआ घोषणापत्र डाउनलोड कराना होगा। इस पर विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय प्रधान के हस्ताक्षर कराने के बाद इसे समिति के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।
