नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड के सदर पंचायत स्थित होटल द्वारका पैलेस उत्सव हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार में वर्चुअली ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का लाइव प्रसारण देखा गया।बिहार के 75 लाख महिलाओं के खातों में प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की। इसमें 9776 महिलाएं नावकोठी के शामिल है जिन्हें ₹10 – 10 हजार की राशि खाते में ट्रांसफर की गई।कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण नावकोठी प्रखंड के समसा,विष्णुपुर, रजाकपुर,हसनपुर बागर,पहसारा पूर्वी, पहसारा पश्चिम, महेशवाड़ा,डफरपुर में आयोजित जीविका शिविर में किया गया।जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,’अगर देश ने जन- धन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा माताओं-बहनों के खाते न खुलवाए होते तो क्या आज इतने पैसे हम सीधे आपके खाते में भेज पाते।

आज जो पैसे भेजे जा रहे हैं, वो पूरे आपके खाते में जमा होंगे। कोई एक पैसा नहीं मार सकता है।उन्होंने संबोधन में कहा कि एक भाई तब ही खुश होता है,जब उसकी बहन स्वस्थ हो, परिवार खुश हो।आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश मिलकर बहनों के लिए लगातार काम कर रहे हैं।मौके पर बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय,बीपीआरओ निधि प्रिया,स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, बीपीएम मनोरंजन कुमार,जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू, पंसस गौतम गोस्वामी, अजीत कुमार की अगुवाई में लाइव प्रसारण देखा।वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान क्षेत्र के विकास मित्र,स्वच्छता पर्यवेक्षक,जीविका क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदी शामिल थे।
