गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड के जगदर में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के द्वारा सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 26 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान महिला प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रकार के हर्बल अगरबत्ती ,धूपबत्ती और सम्ब्रानी धूपबत्ती बनाने के साथ साथ महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण को बिभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षिका रंजू देवी ,संगीता देवी तथा रूपा कुमारी द्वारा महिलाओं को बिभिन्न प्रकार का हर्बल अगरबत्ती,धूपबत्ती, साम्ब्रानी धूपबत्ती का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण संस्था के परियोजना समन्वयक श्री प्रणव कुमार तिवारी के द्वारा दिया गया।संस्था द्वारा 55 महिला उद्यमियों का चयन जी ई टी टी टेस्ट तथा साक्षात्कार के आधार पर किया गया।

परियोजना समन्वयक प्रणव कुमार तिवारी ने बताया कि संस्था अगले 16 महीनों तक महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के उत्पाद व्यवसाय विकास, बाजार जुड़ाव तथा ऋण जुड़ाव, आदि में सहयोग करेगी।,तथा बिभिन्न प्रकार के स्टॉल तथा मेलों(एग्जीबिशन) के द्वारा बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।साथ ही यह भी बताया कि अगर महिलाओं के अंदर उद्यमी बनने की ललक है तो बैंक भी हर तरह से महिलाओं को सपोर्ट करने को तैयार है।
कार्यक्रम के दौरान समाज सेविका रंजिला कुमारी वर्मा,जीविका कम्युनिटी मोबिलाइजर रेखा देवी तथा आरती देवी ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया,तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत मे सभी महिला उद्यमियों ने ई डी आई आई संस्था के इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।
