By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: आर.बी.कॉलेज दलसिंहसराय में रोजगार मार्गदर्शन एवं परामर्श शिविर का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > रोजगार > आर.बी.कॉलेज दलसिंहसराय में रोजगार मार्गदर्शन एवं परामर्श शिविर का आयोजन
रोजगार

आर.बी.कॉलेज दलसिंहसराय में रोजगार मार्गदर्शन एवं परामर्श शिविर का आयोजन

AV BHARAT NEWS
Last updated: December 8, 2025 6:55 pm
AV BHARAT NEWS
3 months ago
Share
SHARE

मोहम्मद फैज AV भारत न्युज संवाददाता दलसिंहसराय /समस्तीपुर

‘रोजगार मार्गदर्शन एवं परामर्श शिविर’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से परिचित कराना, करियर निर्माण की दिशा में व्यावहारिक सुझाव प्रदान करना तथा रोजगार कौशल के विभिन्न आयामों पर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार चौधरी व बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कोलकाता के ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी (OSD) अखिलेश कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में विद्यार्थियों व जनसाधारण तक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बैनर लगे ऑटो रिक्शा को कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार चौधरी, बीओपीटी के अखिलेश कुमार सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. हरीश सामरिया व सह प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. धीरज कुमार के साथ कॉलेज के सभी प्राध्यापकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपने उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि बदलते समय में नौकरी और करियर की अवधारणा में व्यापक परिवर्तन हुआ है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर ध्यान देना अनिवार्य है। ऐसी कार्यशालाएँ छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. हरीश सामरिया ने रोजगार की नवीन प्रवृत्तियों, सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, स्टार्ट-अप निर्माण की संभावनाओं, कौशल आधारित रोजगार, साक्षात्कार तकनीक, रिज्यूमे निर्माण तथा डिजिटल कौशल प्रशिक्षण पर विशेष रूप से जानकारी दी। सह प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. धीरज कुमार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया।

परामर्श सत्र के दौरान विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से अपनी जिज्ञासाएँ रखने और सवालों के समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला। छात्रों ने विभिन्न रोजगार परीक्षाओं की तैयारी, इंटर्नशिप अवसरों और वर्तमान उद्योग की मांग को लेकर अपने प्रश्न प्रस्तुत किए, जिनका विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी एवं सारगर्भित उत्तर दिया गया।

शिविर में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्लेसमेंट सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्लेसमेंट सेल के संयोजक ने बताया कि निकट भविष्य में ऐसे मार्गदर्शन शिविरों का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि छात्रों को रोजगार बाजार की चुनौतियों के अनुरूप तैयार किया जा सके और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

कल 9 दिसंबर 2025 को आर.बी. कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के डॉ. सोहित राम, डॉ. उदय शंकर विद्यार्थी, डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. धीरज कुमार पांडे, डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. निभा कुमारी सिंह, डॉ. ऋषिकेश और डॉ. मिथलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।

बेगूसराय के पकड़ी में EDII का दोहरा आयोजन: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास
7500 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया
बेगूसराय में आदित्य बिड़ला फैक्ट्री, 3.65 लाख महिलाओं को रोजगार
55 महिला उद्यमियों को हर्बल अगरबत्ती धूपबत्ती का दिया गया प्रशिक्षण
नावकोठी प्रखंड के 9776 महिलाओं को 10-10 हजार रुपए मिले: मनोरंजन कुमार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पासोपुर में अचानक लगी आग, नगदी-बर्तन सहित करकट से बना पूरा घर राख में तब्दील
Next Article नावकोठी प्रखंड के 11 विद्यालयों में शुरू होंगी स्मार्ट क्लास सुविधाएँ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up