नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्यारह मध्य व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास होंगे।इसकी जानकारी बीडीओ सह बीईओ राहुल रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय महेशवाड़ा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहसारा कन्या,सिया लषण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समसा,मध्य विद्यालय छतौना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डफरपुर पश्चिम,एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकमुजफ्फर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर बागर,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैदपुर विष्णुपुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रजाकपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया का चयन स्मार्ट क्लास चलाने के लिए किया गया है।
इन स्कूलों में शीघ्र ही इसके लिए सामग्री वगैरह मिलेगी। स्मार्ट क्लास की मुख्य विशेषताएं हैं तकनीक का उपयोग कर शिक्षा को आकर्षक और इंटरएक्टिव बनाना। वीडियो और एनिमेशन के जरिए मुश्किल अवधारणाओं को सरल बनाना,छात्रों की समझ और प्रदर्शन में सुधार करना,डिजिटल संसाधनों के माध्यम से लचीला और व्यक्तिगत शिक्षक प्रदान करना जिससे कागज का उपयोग कम होता है और सीखने की प्रक्रिया अधिक कुशल बनती है।
