विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगूसराय
बिहार के दसवीं कक्षा के टॉप टेन में 7 वें स्थान प्राप्त करने वाले प्रखंड क्षेत्र के मानोपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 8 निवासी मुकेश साह का पुत्र अभिषेक कुमार को मंगलवार को भगवानपुर पश्चिमी मंडल के महामंत्री मन्नू कुमार तथा युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता हरिओम राय ने शाल ओढ़ाकर, डायरी कलम देकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
विदित हो कि अभिषेक कुमार बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। इसका पिता मुकेश साह चेन्नई के एक होटल में शेफ का काम करता है, जबकि माता गृहणी हैं।दो भाईयों में छोटे अभिषेक कुमार ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर सफलता पाई है।इस सफलता से प्रखंड ही नहीं पुरा जिला का नाम बिहार में रौशन हुआ है।
