गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बखरी प्रखंड क्षेत्र के राटन पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बभाईन का निरीक्षण लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा तथा आईटी सेल के जिला सचिव सिकंदर कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान नेताओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से आग्रह किया कि वे बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का वेतनमान निजी विद्यालयों के शिक्षकों की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है, इसके बावजूद शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है, जिसे बेहतर बनाने की आवश्यकता है।
इसके बाद राटन पंचायत के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गुमतीपार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र केशरी गुप्ता को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर सोलहवां स्थान हासिल किया है।
छात्र के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके पिता नवीन कुमार, माता सीता कुमारी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राटन ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम, उप मुखिया अजीत कुमार महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय के शिक्षक नंदन रजक, राज किशोर पटेल, मोहम्मद इम्तियाज अहमद, लाडली कुमारी, अंकेश कुमार एवं अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
