गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना क्षेत्र के गंगराहो पेट्रोल पंप के समीप पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बगैर कागजात के वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 19 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक कागजात के साथ ही यातायात नियमों का पालन करें।
इस अभियान का नेतृत्व एसआई प्रमोद बिहारी एवं पीएसआई सुशांत कुमार कर रहे थे, जिनकी देखरेख में कई वाहनों की जांच की गई।
वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चक्हमीद निवासी वारंटी अनवारूल हक के पुत्र इम्तियाज उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
