गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
श्री राम जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट बगरस 2025–26 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में अकहा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गढ़पुरा को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।टॉस जीतकर अकहा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़पुरा की टीम अकहा के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 13.2 ओवर में मात्र 72 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस तरह अकहा की टीम ने यह मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया। अकहा की ओर से दशरथ कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार का प्रायोजन भूषण महतो द्वारा किया गया।
मैच के मुख्य अतिथि के रूप में मनोहर कुमार एवं दीपक आज़ाद उपस्थित रहे।मैच की कॉमेंट्री अनुज कुमार, हरिहर बुक्का, सुनील कुमार सहनी एवं अजित सरकार ने की।स्कोरिंग की जिम्मेदारी रामविनय और अंकित ने निभाई, जबकि अंपायरिंग दुर्गेश पाठक एवं अमित कुमार ने की। आयोजन को सफल बनाने में विनोद, साहिल शर्मा, अशोक, रमेश बौआ सहित कई अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
