By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: बेगूसराय में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » बेगूसराय में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
बेगूसराय

बेगूसराय में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

AV BHARAT NEWS
Last updated: August 2, 2026 8:31 pm
AV BHARAT NEWS
4 weeks ago
Share
SHARE

नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगूसराय

बेगूसराय में रविवार को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत जी.डी. कॉलेज से जीरो माइल तक छात्र-छात्राओं के लिए मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी एवं कांग्रेस नेता डॉ. कन्हैया कुमार ने किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. कन्हैया कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है। यही कारण है कि देश के हर कोने से छात्रों की आवाज उठ रही है और उसकी गूंज अब बेगूसराय में भी सुनाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल पढ़ाई ही नहीं करते, बल्कि खेल भी उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, इसलिए शिक्षा के साथ खेलकूद को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने अधिकारों और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह जागरूक है और इसी जागरूकता का परिचय बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी से मिल रहा है।

डॉ. कन्हैया कुमार ने कहा कि केवल एक पदाधिकारी के इस्तीफे से शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुद्दा केवल नीट परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में कांग्रेस एवं एनएसयूआई के युवा नेता निशांत कुमार, रजनीकांत पाठक, डॉ. शगुफ्ता ताजवर, अनुपम कुमार अन्नु, राजा गौतम, ब्रजेश कुमार प्रिंस, आजाद कुमार, पवन कुमार, मुरारी कुमार, रणविजय कुमार, गोपाल कुमार समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया और मैराथन प्रतियोगिता को सफल एवं ऐतिहासिक बताया।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में संजीत कुमार ने प्रथम, पीयूष कुमार ने द्वितीय तथा मंजेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में मीठी कुमारी प्रथम, सोनाली कुमारी द्वितीय और लक्ष्मी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

You Might Also Like

नाटक टूटल तागा के एक टा ओर की प्रस्तुति ने जीता दर्शकों का दिल।
विभिन्न मांगों को लेकर खेत मजदूर यूनियन ने बखरी प्रखंड कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
बखरी व्यवहार न्यायालय में होली मिलन समारोह, अधिवक्ताओं व न्यायिक पदाधिकारियों ने खेली होली
बेगूसराय में लगेगी 89 हाई मास्ट लाइट, एनटीपीसी बरौनी व जिला प्रशासन के बीच हुआ समझौता
मखवा गोपालपुर में 7 करोड़ की लागत से पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#BiharNews
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के तहत युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
Next Article बखरी में विद्यालय के मुख्य द्वार पर 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up