धर्मेंद्र कुमार AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर /बेगूसराय
वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत स्थित मखवा गोपालपुर बैंती नदी पर रविवार को लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इसका शिलान्यास विधायक कुंदन कुमार एवं जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने संयुक्त रूप से किया।विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों की पुल निर्माण की मांग अब पूरी हो रही है। पुल बनने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी और आर्थिक-सामाजिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस विषय को वे लगातार सदन में उठाते रहे हैं।डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि पुल निर्माण से क्षेत्र का विकास सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास को लेकर कई योजनाएं चला रही है। वीरपुर होते रक्सौल तक एक्सप्रेस-वे बनने से यातायात सुविधा और बेहतर होगी।

वहीं वीरपुर–बेगूसराय संजात पथ का चौड़ीकरण और हाईमास्ट लाइट लगाने की भी योजना है। मखवा में कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता रंजीत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक छोटेलाल सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष वीरसेन विक्रम, पंचायत समिति सदस्य मुकुल प्रकाश, मुखिया रिचा देवी, सरपंच विश्वनाथ पंडित समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेत्री रीचा सिंह ने किया।मौके पर एसडीओ अनिल कुमार, बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, बीपीआरओ विभा रानी, कार्यपालक अभियंता गणेश कुमार मंडल ,भाजपा मंडल महामंत्री राकेश कुमार, कुंदन जोशवा ,डा केके विक्रम सहित कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भगवानपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई अजय कुमार सिंह, नौला पुलिस पिकेट प्रभारी अकरम खान सहित पुलिस बल के जवान मुस्तैद दिखे।
