गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर थाना क्षेत्र के गारा गांव में निजी जमीन एवं पीडब्ल्यूडी की सरकारी जमीन को लेकर हुए विवाद के मामले में 10 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ित सूर्य नारायण सिंह ने वीरपुर थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि विनोद कुमार, सुनैना देवी, राजेश कुमार, जानकी देवी सहित 10 लोग फरसा, पिस्तौल, छुरा एवं लाठी से लैस होकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनके बेटे के गले से सोने की चेन छीन ली गई तथा मामला दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


