गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
उप डाकघर बखरी बाजार अंतर्गत शाखा डाकघर गमहरिया के सहायक शाखा डाकपाल जनार्दन यादव के पुत्र नितीश कुमार ने नीट परीक्षा सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर अपने परिवार, भारतीय डाक परिवार तथा गांव-समाज का गौरव बढ़ाया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उप डाकघर बखरी बाजार डाक परिवार के सदस्यों ने नितीश कुमार के आवास पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर शाखा डाकपाल बगरस चंद्रशेखर प्रसाद कुशवाहा, प्रदीप झा, जनार्दन यादव, शाखा डाकपाल गमहरिया बिंदेश्वरी यादव, शाखा डाकपाल सोनमा उपेंद्र महतो, सहायक शाखा डाकपाल सुम्भा मनीष कुमार सहित डाक परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


