गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बेगूसराय जिले के बखरी नगर क्षेत्र स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर के सामने 12 एवं 13 मार्च 2026 को विराट ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। यह आयोजन महर्षि मेंहीँ आश्रम, मक्खाचक, बखरी बेगूसराय के तत्वावधान में आयोजित किये गए है।
कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार (उत्तराखण्ड) से पधार रहे परम पूज्य स्वामी व्यासानंद जी महाराज द्वारा अमृतमय प्रवचन दिया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और सत्संग का लाभ प्राप्त होगा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा अपराह्न सत्र में भी भजन-कीर्तन, स्तुति, ग्रंथ पाठ, प्रवचन और आरती का कार्यक्रम रखा गया है।
आयोजन समिति में प्रियभाष चौधरी, ललन चौरसिया, अभिमन्यु केशरी, डॉ. चन्द्रभूषण प्रसाद सिंह, कौशल्या देवी, बलराम चौधरी, राजकुमार साहु, बिनोद पंडित, गोपाल मुखिया, रामप्रवेश पंडित, रंजीत साहु, रामू चौधरी, देवकी देवी एवं राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस विराट ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर सत्संग और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
