नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय प्लस-टू नावकोठी के खेल मैदान में बुधवार को डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का फाइनल मुकाबला का आयोजन किया गया।इस आयोजन में महेशवारा और बेगमपुर के बीच मैच खेला गया।
महेशवारा ने रोमांचक मुकाबले में 1विकेट से बेगमपुर को हराकर खिताब अपने नाम किया और ट्राफी पर कब्जा जमाया।टाॅस जीतकर महेशवारा ने बेगमपुर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगमपुर के टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही।शुरूआती 4 बल्लेबाज पावर प्ले के दौरान ही महज़ 46 रनों पर आउट होकर पवेलियन चले गए। उसके बाद उतरे शमीम और सत्यम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की बेसकीमती साझेदारी किया और टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया।शमीम ने 43 रन बनाए उसके बाद पुरी टीम 18 वें ओवर में 157 रनों पर सिमट गयी।

जवाब में उतरीं महेशवारा टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही।पहले ओवर में ही झटका लगना शुरू हो गया और उस झटके से वो अंत तक नहीं उबर पायी।नियमित अंतराल में विकेट खोते रहे।लेकिन एक छोड़ से कप्तान सिंटू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पुछल्ले बल्लेबाजों के सहारे अंतिम ओवर में 9 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।सिंटू ने मैच में सर्वाधिक 56 रनों की नाबाद पारी खेली।उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैन ऑफ द सीरीज अभिनव केशु को टीवी सेट दिया गया।उपविजेता टीम को 7500 रूपये का चेक और उपविजेता कप जिला मुखिया संघ के महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने दिया।विजेता टीम को 11000 का चेक और विजेता कप डाॅ जीतेन्द्र कुमार गैस्ट्रोलॉजी बेगूसराय ने प्रदान किया।
मैच में एम्पायर विकास और अभिषेक,कमेंटेटर मृत्युंजय महाकाल, रजनीश कुमार स्कोरर सुधीर कुमार,अध्यक्ष अवनीश कुमार उपाध्यक्ष रविरंजन झा मैनेजर मारूति सहवाग,विरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र दास,सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।
