नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत वित्तरहित शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को ढूना सिंह इण्टर महाविद्यालय पहसारा के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सामूहिक उपवास रखा।इसकी अध्यक्षता प्रो विमलेन्द्र राय ने की।
इस दौरान प्रो राय ने कहा कि
शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी राज्यव्यापी सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम के तहत काॅलेज परिसर में सभी शिक्षक और कर्मियों ने उपवास रखकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है।इसके तहत सरकार से अनुदान के बदले वेतनमान एवं पेंशन, बकाये की एक मुश्त भुगतान की मांग शामिल है।
इस अवसर पर प्रो मनोहर कुमार, प्रो अमिता कुमारी,प्रो नंद कुमार झा,प्रो विभूति कुमार,प्रधान लिपिक दीपक कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,त्रिलोकी सिंह, विजय कुमार,राधेश्याम सिंह,सुनीता कुमारी, दशरथ सिंह सहित अन्य कर्मचारी सामूहिक रूप से उपवास पर रहे।
