विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर ।शुक्रवार को पुरे प्रखंड क्षेत्र में ज्ञान, बुद्धि,विद्या, संगीत कला व संस्कार की महादेवी मां शारदे वीणा वादिनि की पूजनोत्सव की धूम रही। क्षेत्र के प्रायः सभी गांव में छात्र, युवा जत्था बनाकर व स्वयं माता की अस्थाई प्रतिमा स्थापित कर पुरी श्रद्धा व भक्ति से पूजा अर्चना की तथा प्रसाद वितरण किया। उक्त अवसर पर महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा खोंईछा आदि चढ़ाकर परिवार की सुख शांति समृद्धि की कामना की।

उक्त अवसर पर विशेषकर विभिन्न नीजी शिक्षण संस्थानों, विभिन्न संस्थानों आदि में भी मां सरस्वती पूजा की गई। युवा कई दिनों से इसकी तैयारी में जुटे हुए थे।वे कई दिनों से बड़े बड़े मनमोहक पंडाल व तोरणद्वार बनाने व सजाने में जुटे हुए थे। क्षेत्र के युवा बनवारीपुर, चंदौर आदि मुर्ति बाजार से मुर्तियां खरीद कर घर ले जाते हुए देखे गए। क्षेत्र के ज्यादातर लोग मनसुरचक के प्रसिद्ध मुर्ति बाजार से प्रतिमा खरीदकर लाये थे। शुक्रवार तक प्रतिमा की खरीदारी होती रही।
इस अवसर पर गजरा, शकरकंद,बैर,सेव, संतरा व केला से बजार सजा हुआ था और इसकी तथा पुजा सामग्री की जमकर खरीदारी हुई।विदित हो कि उक्त अवसर पर कबिया गांव स्थित सरस्वती मंदिर में माता के पूजनोत्सव के अवसर पर सात दिवसीय मेला का भी आयोजन किया जाता है।
