तेघड़ा प्रखंड में स्वच्छता ही सेवा अभियान: गांव-गांव तक पहुंचेगी स्वच्छता की अलख
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
तेघड़ा प्रखंड में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज़ शुक्रवार से किया गया। उक्त अभियान की शुरुआत तेघड़ा अटल कलाम भवन के सभागार में विशेष जागरूकता बैठक आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सफाई का काम नहीं, बल्कि यह स्वस्थ जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा की पहचान है।
जनभागीदारी पर जोर
बीडीओ ने बताया कि अब समय आ गया है कि हर नागरिक खुद पहल करे। उन्होंने कहा
“सरकार अभियान शुरू कर सकती है, लेकिन इसे सफल तभी बनाया जा सकता है जब समाज इसका जिम्मा उठाए। घर से लेकर आंगन और गांव की गलियों तक स्वच्छता पर ध्यान देना हम सबकी जिम्मेदारी है।” वहीं उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि— पंचायत स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा।, प्रत्येक वार्ड में नालियों की सफाई और कचरा निस्तारण पर विशेष निगरानी होगी।, स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को स्वच्छता की शिक्षा दी जाएगी ताकि आने वाली पीढ़ी स्वच्छता को आदत बना सके।

उक्त मौके पर लोहिया स्वच्छ बिहार मिशन के प्रखंड कोऑर्डिनेटर नितेश कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुश्री झूमा भंडारी, जीविका बीपीएम बिरजू कुमार , प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार, तेघड़ा निर्वाचन कार्यालय से एमामूल हक समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने स्तर से जागरूकता फैलाने और गांव-गांव में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
संदेश जनता के नाम
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने मिलकर यह संदेश दिया कि
“स्वच्छता न केवल बीमारियों से बचाती है बल्कि समाज में एक सकारात्मक और सुंदर माहौल भी तैयार करती है। यह केवल 15 दिनों का पखवाड़ा नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।”
