ग्रामीणों ने कहा इस बार सड़क नहीं बनाई गई तो करेंगे वोट का बहिष्कार
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
बिहार सरकार की प्रथम प्राथमिकता हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ना है। लेकिन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 12 रात गांव पंचायत के नया नगर गांव को आज तक पक्की सड़क नसीब नहीं हुआ। सड़क का अभाव एवं जल जमाव से जूझते लोगों ने शुक्रवार को नया नगर दुलारपुर नेशनल हाईवे 28 बैंक ढाला पर लोगों ने N H 28 जाम कर दिया। जिससे समस्तीपुर- तेघड़ा मुख्य मार्ग एन एच 28 पर गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया। गांव के लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी किया है। आजादी के बाद से लेकर अबतक गांव का पक्का सपर्क पथ नहीं बनने से भड़के ग्रामीणों के द्वारा रोड जाम रहने के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 11 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही ठप पूर्णता ठप रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा किसी तरह लोगों को समझा बूझाकर सड़क निर्माण के लिए पहल करने का आश्वासन दिया, तत्पश्चात ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद वाहनों का परिचालन बहाल हुआ। सड़क जाम की अगुवाई कर रहे लोगों ने बताया कि आजदी के बाद संपर्क पथ बनाने के लिए श्रमदान से मिट्टी डाला गया था। लेकिन निजी जमीन के कारण सड़क का निर्माण कभी पूरा नहीं किया गया। हर बार बनने वाले विधायक और एमपी कोरा आश्वासन देकर वोट तो ले लेते हैं। परंतु, सड़क की स्थिति ज्यों की त्यों है। जिसके कारण खासकर विद्यालय के बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार और प्रखंड मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय आने के लिए दो फीट पानी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार सड़क नहीं बनायी गयी तो वोट का बहिष्कार किया जाएगा।
