नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
बिगत विधानसभा चुनाव में बिहार की आम जनता ने जिस प्रकार नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल को सराहा और प्रचंड बहुमत देकर फिर से एनडीए की सरकार बनाई,इससे जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास का संचार हुआ है।जनता दल यू बिहार में एक करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाएगी।उक्त बातें पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय ने नावकोठी में सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा।इसके साथ ही नावकोठी प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई।
प्रखंड कार्यकारिणी के अतिरिक्त सभी पंचायत अध्यक्ष एवं पार्टी के वरीय नेताओं ने बढ़ चढ़कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।जदयू प्रवक्ता सुभाकर मिश्रा ने बताया कि नावकोठी प्रखंड में 5000 प्राथमिक सदस्य एवं 200 क्रियाशील सदस्य बनाने का पार्टी का लक्ष्य है।प्रत्येक पंचायत में जदयू के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।जिससे संगठन का विस्तार होगा और बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को और मजबूत किया जाएगा।
बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष केसरी नंदन मिश्र,प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, जिला महासचिव हरि नंदन कुमार,जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर कुमार,सिकंदर राम, अरविंद पासवान, गोपाल महतो,नवीन कुमार,जय जय राम महतो,कृष्णनंदन महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
