नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत सदर पंचायत नावकोठी के मुखिया, प्रखण्ड अध्यक्ष व जिला मुखिया संघ के महासचिव राष्ट्रपति कुमार बिड्डू ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर नावकोठी प्रखंड सहित बेगूसराय जिला के सभी पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह दिवस स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता ने हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।प्रेस समाज का दर्पण है, जो जनसमस्याओं को सामने लाने के साथ- साथ शासन और प्रशासन को निरंतर जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया संस्थान और पत्रकार आगे भी देश के लिए निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।राष्ट्रपति कुमार ने सभी पत्रकार बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य कि कामना की।
