नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में एएनएम की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन चौधरी ने की। इस दौरान उन्होंने एनसीडी,युवींन पोर्टल, आरसीएच,टेली मेडिसिन,कुष्ठ रोग आदि की बृहत समीक्षा की गई।इस दौरान उन्होंने सभी एएनएम से समय पर ड्यूटी आने और अधिक ठंड को देखते हुए ड्यूटी स्थल पर तत्पर रहने को कहा।
इस दौरान डॉक्टर चंदन मिश्रा,स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर, बीसीएम ऊषा कुमारी, बीएमईए संदीप चंद्र, जीएनएम रविशंकर कुमार,एएनएम व स्वस्थकर्मी मौजूद थे।
