गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर प्रखंड के डीहपुर में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया अहमदाबाद के द्वारा सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस में लाभार्थियों के बीच एम एस डी पी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरण किया गया ।

26 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को गाय के अपशिष्ट पदार्थ से बनने वाले बिभिन्न प्रोडक्ट जैसे अगरबत्ती,धूपबत्ती, जैविक खाद, कीटनाशक, गोबर दीप तथा मूर्ति बनाने के साथ साथ महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण को बिभिन्न प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।प्रशिक्षिका संगीता देवी द्वारा महिलाओं को बिभिन्न प्रकार का अगरबत्ती,धूपबत्ती, साम्ब्रानी धूपबत्ती,गोबर दीप , मूर्ति, जैविक खाद तथा कीटनाशक का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।
महिलाओं में उद्यमिता विकास को विकसित करने संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री प्रणव कुमार तिवारी के द्वारा दिया गया।संस्था द्वारा 55 महिला उद्यमियों को एम एस डी पी प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी तथा समाजसेविका मीरा शर्मा द्वारा दिया गया।

प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रणव कुमार तिवारी ने बताया कि संस्था अगले 16 महीनों तक महिला उद्यमियों को उनके उत्पादों के प्रोडक्ट डेवेलपमेंट, बिजनेस डेवेलपमेंट, मार्केट लिंकेज तथा बैंक लिंकेज आदि में सहयोग करेगी।,तथा बिभिन्न प्रकार के स्टॉल तथा मेलों(एग्जीबिशन) के द्वारा बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।
साथ ही यह भी बताया कि बताया कि अगर महिलाओं के अंदर उद्यमी बनने की ललक है तो बैंक भी हर तरह से महिलाओं को सपोर्ट करने को तैयार है।कार्यक्रम के दौरान समाज सेविका मीरा शर्मा,जीविका कम्युनिटी मोबिलाइजर रेनू देवी,लवली देवी,मीना देवी,मधु कुमारी ने भी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया,तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत मे सभी महिला उद्यमियों ने ई डी आई आई संस्था के इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।
