नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
संसद में नारी शक्ति वंदन/महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को गिराए जाने तथा महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा बेगूसराय के तत्वावधान में जनआक्रोश महिला सम्मेलन आयोजित किया गया एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा है।जब महिलाओं को अधिकार और सम्मान देने का समय आया, तब कांग्रेस और उसके नेताओं ने महिला आरक्षण के खिलाफ खड़े होकर अपनी असली मानसिकता दिखा दी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
एमएलसी सह भाजपा नेत्री अनामिका पटेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका है।जो पार्टी महिला सम्मान की बात करती है,वही संसद में महिला आरक्षण के खिलाफ वोटिंग कर महिलाओं की आकांक्षाओं पर चोट पहुंचाती है।उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी।
अनामिका पटेल ने कहा कि कांग्रेस के चाल व चरित्र को देश की जनता भली भांति समझ चुकी है।भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक महिलाओं को सिर्फ आश्वासन दिया,जबकि भाजपा ने उन्हें अधिकार देने का काम किया।
महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा राम ने कहा कि संसद में बिल गिराने की साजिश महिलाओं के सपनों को कुचलने का प्रयास है।बेगूसराय की महिलाएं इसका लोकतांत्रिक जवाब देंगी।सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि महिला सम्मान पर राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाएगी।महिला मोर्चा ने संकल्प लिया कि गांव- गांव जाकर कांग्रेस की महिला विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की डॉ रेखा राम,ऋचा सिंह, शालिनी देवी,आभा सिंह,अनुराधा झा,डॉ सुनीति,नावकोठी महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रानी गोस्वामी सहित मंडल पदाधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
