गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
क्षेत्र की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था श्रीविश्वबंधु पुस्तकालय के वाचनालय कक्ष में पूर्व विशेष समिति सदस्य स्व. शंभू प्रसाद गुप्ता, शिक्षक रामविलास साह और अमरनाथ साह “मंटुन” के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष भारती गुड्डू तथा संचालन सचिव अमित कुमार पोद्दार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि व्यक्ति की काया नश्वर है, लेकिन उसके सामाजिक कार्य और योगदान उसे अमर बना देते हैं। वक्ताओं ने दिवंगत सदस्यों के पुस्तकालय के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रेम किशन मन्नू, पंकज सिंह, कुंदन केसरी, कोमल आर्य, आलोक आर्यन, नीरज राय, राजीव कुमार, राहुल केसरी, रामचंद्र सिंह, पारस साह सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में उपस्थित सदस्यों ने तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
