गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड के महादेवचक स्थित कलर बाबा स्थान में आयोजित रामधूनी यज्ञ के तहत शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।108 कन्याओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। सिर पर कलश लिए श्रद्धालु महिलाएं पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ गांव का भ्रमण करती रहीं।शोभायात्रा के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर मंगल महतो, जयप्रकाश महतो, राम सेवक माता, गोपाल महतो, रामकिशुन महतो, बलराम महतो, चंदन महतो, राजाराम दास, राम सोवित कुमार, अजय दास, मुकेश पासवान, परमेश्वर महतो,रामनाथ कुमार, अजय पासवान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रामधूनी यज्ञ के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
