नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत समसा पंचायत निवासी भाजपा महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ने जन्मदिन पर की कंबल वितरित।नावकोठी मंडल की प्रखंड अध्यक्ष रानी गोस्वामी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण किया।उन्होंने कहा कि केक काटने की बजाय गरीब व असहाय लोगों को खाना खिलाने और गर्म कपड़े वितरण करने से उन्हें सुकून मिलता है।नर सेवा नारायण सेवा की बात को हम मानते हैं।
इस दौरान उन्होंने लगभग 25 असहायों के बीच कंबल वितरण किया गया।मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी नेता विश्वनाथ सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज जयसवाल,पंसस गौतम गोस्वामी,मनीष पाठक आदि मौजूद थे।
