मिंटू कुमार झा AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
बरौनी रिफाइनरी इन दिनों जहर रुपी धुआँ उगल रही है।साथ ही बरौनी रिफाइनरी की रासायनिक पानी से स्थानीय भूमि बंजर हो रही है। वही फसलें भी चौपट हो रही है। स्थानीय घर-आंगन में भी काफी ज्यादा मुसीबतें है।

स्थानीय ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश देखा गया महेश्वर सदा,कुशेश्वर पंडित, उमाशंकर चौधरी,गोपाल चौधरी, केशव प्रसाद सिंह,देवेंद्र चौधरी, उमेश पोद्दार,शशिभूषण चौधरी,सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में ऐसा दुर्गंध होता है। कि जीना दुश्वार बना हुआ है। लगातार एक सप्ताह से बरौनी रिफाइनरी की जहर रूपी धुआँ अत्यधिक निकलने से बेगूसराय जिले के लोग जहर रूपी धुआँ पीने को मजबूर है।

इस धूआँ से तरह-तरह की बीमारी उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।
