नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के तहत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर विद्यालय नावकोठी में बुधवार को विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता संबंधी शपथ दिलाया गया।इस दौरान नावकोठी प्रखंड स्वच्छ रहे और स्वस्थ रहे का नारा बच्चों ने लगाया। वहीं प्रखंड परिसर में स्वास्थ्य संबंधी शिविर लगाया गया।इसकी अध्यक्षता बीडीओ चिरंजीव पांडेय ने की। मेला का उद्घाटन बीडीओ चिरंजीव पाण्डेय,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी, नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू, बिष्णुपुर के मुखिया प्रतिनिधि चंदन कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक आनंद ईश्वर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर में नवनियुक्त 15 आशा को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें पहसारा पूर्वी से 2, महेशवाड़ा से 3, नावकोठी से 2, रजाकपुर से 2, हसनपुर बागर से 3, सैदपुर विष्णुपुर से 3 टोटल 15 आशा नियुक्ति पत्र पाकर खुश दिखे। शिविर में 170 स्वच्छता कर्मियों की जांच की गई। जिसमें आंख जांच,रोगियों को बीमारी संबंधी सलाह एवं दवा वितरण ,खून जांच,हीमोग्लोबिन, बीपी,एनीमिया, शुगर, एचआईवी इत्यादि की जांच की गई। मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक कन्हैया कुमार,जीएन एम रवि कुमार, डब्लू एच ओ से अमरेश कुमार,बीसीएम उषा कुमारी,बीएमसी गोपाल शर्मा, सीएचओ सूर्य भूषण, विक्रांत कुमार, आशा फैशिलेटर संगीता कुमारी,आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
