अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बुधवार को तेघड़ा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले में शांति बहाली के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा कृष्ण कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था का पर्व है ऐसे में दुर्गा पूजा को अच्छे ढंग से मनाना हम सभी का दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के मौके पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। वही दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले मेले में मनचलों पर पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी।कहीं से कोई सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की।साथ ही कहा कि प्रशासन की पूरी नजर है जो भी कानून का उल्लंघन करेगा। उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।मौके पर जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने कहा कि जहां भी दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना की गई है वहां के कमेटी के लोगों को लाइसेंस लेना होगा ।नवरात्र को शांति पूर्ण माहौल में मनाने के प्रशासन सक्रिय हैं। इस स्थिति में पंचायत के मुखिया, सरपंच, समाजसेवियों की जबाबदेही बनती है कि पुजा शांति पूर्ण संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
